एन आई एन,

पिथौरागढ़। वरिष्ठ पत्रकार विजयवर्धन उप्रेती की माता रेखा उप्रेती का आज 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर दौड गई।

तमाम लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन सहित तमाम पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। अंतिम संस्कार कल रामेश्वर घाट में किया जाएगा।



Share on Facebook Share on WhatsApp