एन आई एन,

पिथौरागढ़ । एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कुछ संस्थाओं द्वारा फ्री शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। संगठन के अध्यक्ष पूरन चंद्र भट्ट ने कहा है कि कई ऐसे संस्थान जिनके पास न तो अपना भवन है और नहीं उनके पास ऐसे आर्थिक संसाधन है कि वह फ्री शिक्षा दे सके, इसके बावजूद अभिभावकों को गुमराह किया जा रहा है।

ऐसे संस्थान कुछ समय में अपने विद्यालय भवन बदल दे रहे हैं। अभिभावकों पर तमाम दूसरे तरीकों से आर्थिक दबाव डाल रहे हैं। इससे शिक्षा सेवा की जगह व्यावसायिक बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई संस्थान अपने समृद्ध आर्थिक संसाधनों से फ्री शिक्षा दे रहा है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अभिभावक उन्हें गुमराह करने की शिकायत कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर पंत, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष डॉ. रुद्राक्ष जोशी ने ऐसे मामलों की जांच की जरूरत बताई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp