एन आई एन,
पिथौरागढ़ । उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी ने आज कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्व कर्मचारी नेता हयात सिंह मेहता को संगठन का कुमाऊँ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि हयात सिंह को सांगठनिक विस्तार का लंबा अनुभव रहा है। इसका फायदा पार्टी को मिलेगा। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी है।