एन आई एन,

पिथौरागढ़। में पशुओं को खुरपका मुंहपका रोग से बचाने के लिए पशुपालन विभाग का 45 दिवसीय व्यापक टीकाकरण अभियान गुरुवार को शुरू हुआ। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने टीकाकरण अभियान को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जिले भर में  3 लाख 51हज़ार गाय, भैंस, भेड़, बकरी को टीके लगाए जाएंगे । इसके लिए 52 टीमों का गठन किया गया है। जिसमें 160 कार्मिक तैनात किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को टीकाकरण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार शर्मा, उपमुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. लाल सिंह सामंत, डॉक्टर प्रेमलता बसेड़ा आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp