एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में गैस वितरण व्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। गुरुवार को जिले में 2500 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। शुक्रवार को 2900 घरेलू गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि व्यवस्थित ढंग से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। लोगों से अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में लगकर, अपना समय व्यर्थ न करने की अपील की गई है। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी की रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।



Share on Facebook Share on WhatsApp