एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने आज जिले में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों की समीक्षा की। जिला विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता जगदीश जोशी ने बताया कि जिले में 12 पार्किंग स्थल निर्माणाधीन है।

जिनमें 6 का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के समीप निर्माणाधीन पार्किंग को अन्य उपयुक्त स्थल पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन पार्किंग का कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें शीघ्र स्थानांतरित कर संचालन शुरू किया जाए। बैठक में अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दिनेश गुप्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग के पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp