खबर:

एन आई एन,

पिथौरागढ़। में जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी व कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार के नेतृत्व में टकाना, टनकपुर रोड और वड्डा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध भंडारण के मामले सामने आए, जिसमें टीम ने 6 सिलेंडर बरामद किए। संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अनियमितताओं पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp