एन आई एन पिथौरागढ़ लाहौर सेंट्रल जेल में 63 दिन की भूख हड़ताल के बाद अपना जीवन भारत माता को अर्पित करने वाले जतिन नाथ दास को आज उनकी पुण्यतिथि पर दयानंद इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि दी गई।

सामाजिक चिंतक डॉक्टर तारा सिंह ने विद्यार्थियों को उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रबंधक गंगादत्त जोशी ने कहा कि क्रांतिकारी हमारे आदर्श हैं। इस अवसर पर विशेष पुलिस अधिकारी डॉक्टर नीरज चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।



Share on Facebook Share on WhatsApp