एन आई एन,
पिथौरागढ़ । शराबी वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। गुरुवार को कोतवाली के उप निरीक्षक ललित डंगवाल ने वाहन चैकिंग के दौरान मोहसिन अख्तर निवासी भाटकोट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा।
वाहन को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 95 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।