एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के बैंक रोड में दो माह पूर्व खुले स्मार्ट बाजार मॉल में तैनात कर्मचारियों ने प्रबंधन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉल में कार्यरत मोहित गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, और अजय कुमार ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया है कि उनसे 8 घंटे की जगह 14 घंटे काम कराया जा रहा है जो श्रम मानकों का खुला उल्लंघन है। शिकायत करने पर उन्हें गालियां दी जा रही है और मानसिक दबाब बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी से जांच की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp