एन आई एन,
पिथौरागढ़ । एक अप्रैल से बिजली और पानी के मूल्यों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर उत्तराखंड क्रांति दल ने कड़ा आक्रोश जताया है।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती ने कहा कि कल प्रस्ताव के विरोध में नगर में जुलूस निकाला जाएगा और सिल्थाम तिराहे पर 12:00 बजे प्रदेश सरकार का पुतला फूंका जाएगा। प्रदर्शन पूरे जिले भर में होंगे।