एन आई एन,

पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज कुम्डार का वार्षिक परीक्षाफल आज घोषित किया गया। इस दौरान कक्षाओं में अव्वल रहे 18 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर दिल्ली की गैर सरकारी संस्था साई संस्कार फाउंडेशन के माध्यम से एसएलसीएम ग्रुप के सीईओ संदीप सरवाल ने बच्चों के पुरस्कार प्रायोजित किये। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य दान सिंह बोरा, संस्था के समन्वयक शिक्षक दिनेश चंद्र भट्ट ने फाउंडेशन के तुषार मदान का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp