एन आई एन,

पिथौरागढ़। बेरीनाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला बिना किसी को बताये घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर महिला की ननद ने पुलिस को सूचना दी।

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने महिला को 4 घंटे के भीतर बागेश्वर से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।



Share on Facebook Share on WhatsApp