एन आई एन,
पिथौरागढ़ । एशियन एकेडमी स्कूल में छठी कक्षा के छात्र मयंक भट्ट राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संगीत गायन प्रतियोगिता के कार्यक्रम 'किस में कितना है दम' में प्रतिभा दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 1 अप्रैल से चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही है।
मयंक चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। बेहद प्रतिभाशाली मयंक को ऐकेडमी के अध्यक्ष स्वामी डॉ. वीरेंद्रानंद सहित तमाम लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि मयंक इससे पूर्व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं।