एन आई एन,
पिथौरागढ़। में पहाड़ी वोकल्स यूथ क्लब ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन में मांइड केयर कॉन्क्लेव सेहत विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया ।
वेबीनार और ऑफलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुली चर्चा की। काउंसलर एवं मेंटल हेल्थ एडवोकेट पूजा तिवारी, गृह विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शालिनी पांडे, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एआईआईएमएस डा. अनुभव ने मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किये। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया। आयोजक ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।