एन आई एन,
पिथौरागढ़। धोखाधड़ी के आरोप में वांछित वारंटी अभियुक्त मिंटू कुमार मंडल निवासी पश्चिम बंगाल को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक कासिम सिद्दीकी ने बताया कि उसके खिलाफ न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
बार-बार समन भेजे जाने के बाद भी वह न्यायालय में प्रस्तुत नहीं हो रहा था, जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।