एन आई एन,
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कर्मचारी नेता नीरज जोशी को कुमाऊं मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
जोशी वर्ष 1990 से कर्मचारी संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं, उन्होंने संयुक्त जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव का दायित्व संभाला है। उनके महामंत्री बनने से संगठन मजबूत होगा। दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जनार्दन उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेड़ा, राम सिंह आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।