एन आई एन,
पिथौरागढ़। रविवार को गैस वितरण केंद्रों की सूची जारी हो गयी है। जिला मुख्यालय में लिंक रोड, टकाना, लाश घर रोड में गैस बांटी जाएगी।
इसके अलावा बरम, थल बाजार, गंगोलीहाट तहसील के खिरमांडे, मुनस्यारी तहसील के सरमोली, सुरिंग, जैंती दरकोट में गैस का वितरण होगा। गैस उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी। जिनकी बुकिंग 20 मार्च से पूर्व ऑनलाइन हुई है।