एन आई एन,

पिथौरागढ़। जौलजीबी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत काली नदी में रिवर राफ्टिंग के लिए पहुंचे विदेशी पर्यटकों को आज पुलिस ने पूर्ण सुरक्षा और सहयोग का आश्वासन दिया।

एसओ प्रदीप कुमार, अपर उप निरीक्षक महेश पंत, चंद्रशेखर जोशी ने पर्यटकों को सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी और आपात स्थिति में पूरी सहायता का भरोसा दिया। पर्यटकों ने इस पहल के लिए पुलिस का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp