एन आई एन,
पिथौरागढ़ । खटीमा में रसोई गैस की किल्लत को लेकर खबर चलाने पर पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन ने कड़ा आक्रोश जताया है। पत्रकारों ने आज एक आपात बैठक की जिसमें कहा गया कि यह कार्रवाई मीडिया की आजादी के साथ ही पत्रकारों पर सीधा हमला है।
पत्रकारों ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए दर्ज मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग की। साथ ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष विजय वर्धन उप्रेती, भक्त दर्शन पांडे, राकेश पंत, यशवंत महर, विपिन गुप्ता, प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।