एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर कुचगाड में आज सुबह 4:00 बजे गुलदार ने हमला कर एक 9 वर्षीय बालिका को घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार संगीता सुबह 4:00 बजे बाथरूम के लिए आंगन में आई थी इसी दौरान घात लगा कर बैठे गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया। उसके  चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को खदेड़ा। घायल संगीता को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इमरजेंसी चिकित्सक डॉक्टर आशु अवस्थी ने बताया कि संगीता के चेहरे और हाथ में चोट आई है उसकी हालत खतरे से बाहर है  रेंजर दिनेश जोशी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना।

तत्काल सहायता हेतु शासनादेशानुसार 5,000 रुपये (पांच हजार रुपये) दिया गया। कृपण सिंह बल्दिया (पिता) को जारी किया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि गुलदार लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों ने गांव में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।



Share on Facebook Share on WhatsApp