एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिले में आज अर्थ

ऑवर मनाया जाएगा। रात्रि 8:30 बजे से 9:30 तक गैर जरूरी विद्युत उपकरण एवं लाइटों को बंद रखने का आह्वान प्रशासन की ओर से किया गया है।

जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं ने सभी विभागों, संस्थाओं , आम नागरिकों से अपील की है कि वह निर्धारित समय पर विद्युत प्रयोग बंद कर इस वैश्विक पहल में सहभागी बने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।



Share on Facebook Share on WhatsApp