एन आई एन,

पिथौरागढ़। पुलिस का मिशन मर्यादा अभियान जारी है।शनिवार को गंगोलीहाट क्षेत्र के अंतर्गत सुमित टम्टा और अमन कुमार को सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मुनस्यारी क्षेत्र में नशे में उत्पात मचा रहे आशीष प्रकाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 72 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।



Share on Facebook Share on WhatsApp