एन आई एन,
पिथौरागढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान को बड़ी सफलता मिली है। सेंट्रल टीबी डिविजन द्वारा किए गए चयन के आधार पर जिले को देश में तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस उपलब्धि के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी डा. ललित भट्ट को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस एस नबियाल के निर्देशन में सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आशा कार्यकर्ता और टीबी प्रोग्राम के कर्मचारियों के विशेष सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। जिले में 100 दिवसीय टीवी मुक्त भारत अभियान का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। जिले में कुल 414 हाई रिस्क विलेज है। जिनमें रोस्टर के आधार पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है।