एन आई एन,
पिथौरागढ़। 27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को जारी रहा।
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में इंजीनियरों ने प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मिनिस्ट्रियल फेडरेशन संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।