एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेवा ही संकल्प अभियान के तहत आयोजित द्वितीय अंतरविभागीय जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को एसबीआई इलेवन और पीडब्ल्यूडी स्ट्राइकर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। पहले मैच में एजुकेशन बेसिक ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में एसबीआई इलेवन ने पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में जल निगम ने 116 रन बनाए।
पीडब्ल्यूडी स्ट्राइकर्स ने आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नशे की प्रवृत्ति को कम करने के साथ महिला सशक्तीकरण और खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रत्येक टीम में एक महिला खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना अनिवार्य है।