एन आई एन,

पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान में जिला स्तरीय ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में खनात ने डिग्री कॉलेज, पाखू ने सुकलाड़ी और बेरीनाग ने त्रिपुरा देवी को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। 

प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट और जिला ओलंपिक संघ के सचिव ललित पंत ने किया। प्रतियोगिता में बेरीनाग, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना, गंगोलीहाट और बिण की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन का उद्देश्य नशामुक्ति, फिट इंडिया और खेल भावना को बढ़ावा देना है।







Share on Facebook Share on WhatsApp