एन आई एन,
पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला मैदान बेरीनाग में आयोजित जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन धारचूला ने पांखू को 2-0 से हराया। इसके अलावा कनालीछीना, बिण, बेरीनाग और धारचूला की टीमों ने भी अपने मुकाबले जीते। बेरीनाग, डीडीहाट, बिण और धारचूला की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
खेल निदेशालय व खेल विभाग के सौजन्य तथा जिला प्रशासन और बेरीनाग नाग मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह धानिक ने किया।