
एन आई एन,
पिथौरागढ़। थल थाने में आयोजित थाना दिवस में पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने स्थानीय लोगों, व्यापारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से समाधान का भरोसा दिलाया। एसपी ने थाना थल का आकस्मिक निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उन्होंने अभिलेखों और पुलिस व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और जनता के साथ बेहतर समन्वय व व्यवहार रखने के निर्देश दिए। थाना दिवस में थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट सहित पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।