एन आई एन,

पिथौरागढ़। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध शराब, नशे में वाहन चलाने और हुड़दंग के मामलों में कार्रवाई की। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने लाशघर रोड स्थित ढाबे से 19 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद कर संचालक भगत राम को गिरफ्तार किया।

गंगोलीहाट पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने के आरोप में कृष्ण सिंह को हिरासत में लिया। अस्कोट पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर प्रेम बल्लभ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया। वहीं जाजरदेवल पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे दीपक पार्की को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।







Share on Facebook Share on WhatsApp