एन आई एन,

पिथौरागढ़। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में सौनपट्टी क्षेत्र के आठगांव मंडल और शिलिंग मंडल के विभिन्न शक्तिकेंद्रों में बूथों का सत्यापन किया गया। आगर सौन, मनकटीया और डूंगराकोट समेत अन्य क्षेत्रों में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष अशोक भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवीन बूथ अध्यक्षों का गठन किया गया। इस दौरान इंदर चंद, त्रिलोक कुमार, हरीश चंद, पंकज चंद और संजय कुमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, मंडल महामंत्री चंचल बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक लोहिया, माला सौन, सूरज सौन, भावना सौन, पुष्कर सौन, गोविंद सौन समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Share on Facebook Share on WhatsApp