एन आई एन,
पिथौरागढ़। गैस एजेंसी ने शनिवार को गैस वितरण क्षेत्र की सूची जारी की है शनिवार को लिंक रोड, जीआईसी, टकाना, लाशघर रोड, जगदंबा कॉलोनी, ऐंचोली, बंगापानी, मदकोट, बरम, गंगोलीहाट, पोस्ट ऑफिस लाइन डीडीहाट बाजार में गैस का वितरण होगा। गैस उन्हीं लोगों को दी जाएगी जिनकी बुकिंग 20 मार्च से पूर्व की होगी।
इससे पहले आज कई क्षेत्रों में गैस का वितरण किया गया जहां लंबी-लंबी लाइन लगी थी, पौण में उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के बीच कुछ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई थी।
नोटः- उक्त वितरण स्थलों पर केवल उन ही उपभोक्ताओं को ही गैस वितरित की जायेगी। जिनके द्वारा दिनांक 19.03.2026 से पूर्व गैस की ऑनलाईन बुकिंग की गयी है। दिनांक 19.03. 2026 के पश्चात ऑनलाईन बुकिंग उपभोक्ताओं के लिए वितरण तिथि की सूचना अवगत करा दी जायेगी।