पूर्व सैनिक रैली में होंगे शामिल

एन आई एन,

पिथौरागढ़। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह कल पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे। वह प्रातः 10:00 बजे नैनी सैनी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां सेना और जिला प्रशासन के अधिकारी उनका स्वागत करेंगे।

एक घंटा वे स्थानीय प्रशासन के साथ संवाद भी करेंगे। इसके बाद वे 11.30 बजे 12 कुमाऊं मैदान में आयोजित होने वाली पूर्व सैनिक रैली में पहुंचेंगे। जहां वे पूर्व सैनिकों को संबोधित करने के साथ ही वीर नारियों को सम्मानित भी करेंगे। 1:25 बजे वे पौडी गढवाल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रशासन ने उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।



Share on Facebook Share on WhatsApp