खबर
एन आई एन,
पिथौरागढ़ | जिले में 27 मार्च को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में गैस सिलेंडर वितरण किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार उपभोक्ताओं से निर्धारित स्थानों पर समय से पहुंचने की अपील की गई है।
पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा बी शरन मकान के पास (पटवारी चौकी), घण्टाकरण, लिंक रोड, बडोली, पपदेव, पौण, जीआईसी और लछेर क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा।
तिलढुकरी गैस सर्विस सुवाकोट क्षेत्र में, जबकि श्री गिरीश इंडेन सर्विस पुलिस लाइन क्षेत्र में गैस वितरण करेगी।
त्रिसा गैस सर्विस (एचपी) द्वारा बंगापानी, मदकोट और बरम क्षेत्रों में सिलेंडर वितरित किए जाएंगे।
बेरीनाग गैस सर्विस (आईओसी) राईआगर और खडियाखान क्षेत्रों में, जबकि हरि भारत गैस गंगोलीहाट के बेरीनाग, बडेत बाफिला और पुरानाथल क्षेत्रों में वितरण करेगी।
वहीं गंगोलीहाट गैस सर्विस (आईओसी) द्वारा दूनी पनार क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा।
प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस वितरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।