एन आई एन,
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ देहरादून के बीच एलाइंस एयर की 42 सीटर विमान सेवा आज शुरू हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार कर रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है ।

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन विकास को भी गति मिलेगी। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू ने भी वर्चुअल संबोधन किया उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ाने में यह सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई ने एयरपोर्ट पर केक काटकर देहरादून से पहुंचे यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सेवा मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी उन्होंने पिथौरागढ़ के अब देहरादून और दिल्ली से हवाई सेवा के जरिए जुड़ जाने को बेहद महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी दर्जा मंत्री गणेश भंडारी जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद मेयर कल्पना देवलाल, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोड़े, अपर जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह, एयरपोर्ट मैनेजर संदीप यादव, स्टेशन मैनेजर राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सेवा को लेकर एलाइंस एयर के सीएमडी अमित कुमार और मुख्यमंत्री के बीच हाल ही में एमओयू साइन हुआ है। यात्रियों का छलिया दलों ने स्वागत किया।