एन आई एन,

पिथौरागढ़। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने आज सातशिलिंग क्षेत्र में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए किताबें उपलब्ध कराई।

बता दें कि आनंद रावत लंबे समय से नशा उन्मूलन अभियान से जुड़े हुए हैं। युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। किताबें पाकर गदगद युवाओं ने आनंद रावत का आभार जताया।



Share on Facebook Share on WhatsApp