एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर के उल्का देवी मंदिर के निकट जंगलों में आज भीषण आग लग गई। आग तेजी से आवासीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी । सूचना मिलने पर फायर स्टेशन प्रभारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। 

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिसके चलते आग आवासीय परिसरों तक नहीं पहुंच पाई। आग बुझाने में छतर सिंह, राम सिंह, हेम जोशी, पिंकी पाल शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp