एन आई एन,
पिथौरागढ़। ज़िले के मुनस्यारी में नव संवत्सर कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर संघ के सह विभाग प्रचारक जितेंद्र ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन है।
उन्होंने भारत को पुनः विश्व गुरु के स्थान पर आसीन करने और भारत को अखंड करने का संकल्प दोहराते हुए लोगों से जातिगत भेदभाव को समाप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर भारत का विभाजन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर जिला प्रचारक गणेश, जिला संपर्क प्रमुख रंजीत सिंह बसेड़ा, खंड कार्यवाह प्रेम सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख नवीन चंद्र शर्मा ने की।