एन आई एन,
पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़, विवेकानंद और न्यू बजेटी वार्ड में अटके सीवर लाइन निर्माण कार्य को लेकर आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश पंत ने मेयर कल्पना देवलाल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि जनता लंबे समय से सीवर लाइन बिछाये जाने का इंतजार कर रही है, लेकिन मामले में विवाद खड़ा हो गया है।
भदेलवाड़ा क्षेत्र में सड़क खुदी हुई है जिस कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने अविलंब समस्या का समाधान निकाले जाने की मांग की। मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि इस मामले में ठेकेदारों से वार्ता हो चुकी है समाधान निकाल लिया गया है। जल्दी ही कार्य शुरू हो जाएगा।