एन आई एन,
पिथौरागढ़। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को डीडीहाट कोतवाली की उप निरीक्षक प्रियंका मौनी ने चेकिंग के दौरान सुंदर राम निवासी नई बस्ती को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
जिलेभर में मिशन मर्यादा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 65 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।