पुलिस कई जगह तलाश में जुटी

 

एन आई एन,

 

पिथौरागढ़ जिले के रज्यूड़ा ग्राम सभा के खरक्यूड़ा निवासी दान सिंह थापा की 17 वर्षीय पुत्री कुसुम सोमवार शाम से लापता है। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट-फटकार के बाद वह मोबाइल घर पर छोड़कर बिना बताए कहीं चली गई।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ लोगों ने उसे बलतड़ी की ओर जाते देखा बताया है। किशोरी की मां हेमा देवी ने झूलाघाट कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाल संजीव कुमार के अनुसार, पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी है।



Share on Facebook Share on WhatsApp