एन आई एन,
धारचूला में टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों में प्रियांशु शाही निवासी गाला जिप्ती और कैलाश नपलच्याल शामिल हैं।
प्रियांशु की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ रेफर किया गया, जबकि कैलाश का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।