पिथौरागढ़। जिलाधिकारी ने सीएससी सेंटर में विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूले जाने की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिए की सभी केंद्रों में निर्धारित शुल्क की सूची लगाई जाए। उन्होंने उप जिला अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को समय-समय पर सेंटरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
अधिक धनराशि वसूलने वालों पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासन ने जाति प्रमाण पत्र, पर्वतीय प्रमाण पत्र , चरित्र प्रमाण पत्र, ठेकेदारी, चरित्र, हैसियत, स्वतंत्रता संग्राम, उत्तरजीवी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हेतु आए, साहूकारी व्यवसाय लाइसेंस स्टांप, विक्रेता लाइसेंस, के लिए ₹40 का शुल्क निर्धारित किया है। इससे अधिक वसूलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।