एन आई एन,

पिथौरागढ़। सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर राइंका खेल मैदान में फुटबाल मुकाबले का आयोजन किया गया। मुकाबले में खेल विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग की टीम को दो -एक के अंतर से पराजित किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक भूपेंद्र सिंह चौहान , हिमेश व हितेश जोशी रहे। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु नौंगाई, विशिष्ट अतिथि खेल अधिकारी अनूप बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



Share on Facebook Share on WhatsApp