एन आई एन
पिथौरागढ़। कल जनपद पिथौरागढ़ में विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार उपभोक्ताओं को निर्धारित स्थानों पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा महात्मा गांधी मार्ग, लिंक रोड, टकाना और विषाड़ गांव में वितरण होगा, जबकि शहीद गिरीश इंडेन सर्विस की ओर से प्लाजा होटल में गैस दी जाएगी। तिलढुकरी गैस सर्विस कुमौड़ में, धारचूला गैस सर्विस कालिका, गोठी, निगालपानी और गलाती में वितरण करेगी।
इसी प्रकार त्रिसा गैस सर्विस बंगापानी द्वारा मदकोट और बरम, डीडीहाट गैस सर्विस द्वारा तल्लाबगड़, थल गैस सर्विस द्वारा नाचनी और बांसबगड़ में गैस वितरित की जाएगी। बेरीनाग गैस सर्विस बलतिर, बेलकोट, पुरानाथल, डांगी गांव जाजर और रूईनाथल में वितरण करेगी, जबकि गंगोलीहाट स्थित हरि भारत गैस, गंगोलीहाट चौमुंडा गेट गंगोलीहाट। और राई आगर क्षेत्र में गैस उपलब्ध कराएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जाएगी जिन्होंने 18 मार्च 2026 से पूर्व ऑनलाइन बुकिंग कराई है। इसके बाद बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को अगली तिथि की सूचना अलग से दी जाएगी।