एन आई एन,

पिथौरागढ़। नगर निगम के पार्षदों ने गैस वितरण व्यवस्था ठीक करने की मांग उठाई। पार्षदों ने कहा है कि वितरण ठीक नहीं होने से लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। पार्षदों ने पूर्व निर्धारित स्थानों पर ही गैस वितरित करने, गैस वितरण की पूर्व सूचना वार्ड मेंबरों को देने,  टोकन सिस्टम लागू करने आदि मांगे उठाई।

इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जयंती सौन, ममता पांडे, अंशु नागी, प्रवीण उपरारी, रविंद्र सिंह बिष्ट, राहुल लुंठी, आदि शामिल रहे।



Share on Facebook Share on WhatsApp