एन आई एन,

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के निवासी एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज बरेली में रेस्पिरेटरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विभागाध्यक्ष ललित सिंह को अमेरिका के 'अमेरिकन कॉलेज आफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन' ने प्रतिष्ठित फैलोशिप एफसीसीएम से सम्मानित किया है।

उन्हें इससे पूर्व कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप मिल चुकी है। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों, मित्रों के साथ, उन सभी मरीजों को दिया है जिनके मार्गदर्शन में वह इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने ट्रस्ट के अध्यक्ष देव मूर्ति, डायरेक्टर आदित्य मूर्ति का आभार जताया है।  यह सम्मान मिलने पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष जनार्दन उप्रेती, महानगर अध्यक्ष राम सिंह, ए क्लास ठेकेदार प्रकाश जोशी, राज्य आंदोलनकारी गोपू महर, दिलीप वल्दिया, हरीश जोशी, डीएन भट्ट , गिरधर सिंह बिष्ट आदि ने शुभकामनाएं दी है। वह मूल रूप से मूनाकोट विकासखंड के रूम शकुन गांव के रहने वाले हैं।



Share on Facebook Share on WhatsApp