एन आई एन,
पिथौरागढ़। शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।मंगलवार को जाजरदेवल थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने गुप्त सूचना पर सुजई रोड स्थित ढाबे में छापेमारी की और ढाबा संचालक जगत सिंह को शराब परोसते हुए पकड़ा।
डीडीहाट कोतवाली प्रभारी संजय जोशी ने विनोद सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया। जिले भर में नियमों का उल्लंघन करने पर 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।