एन आई एन,
पिथौरागढ़। सैन्य स्टेशन में आगामी 27 मार्च को पूर्व सैनिकों की भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों के आश्रितों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। रैली में प्रदेश के राज्यपाल के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों से रैली में भागीदारी की अपील की है।