एन आई एन,

पिथौरागढ़। जिला प्रशासन पिथौरागढ़ ने जनसामान्य को सूचित किया है कि 24 मार्च को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैस सिलेंडर का वितरण निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल पंजीकृत/बुकिंग उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जारी सूची के अनुसार पिथौरागढ़ गैस सर्विस द्वारा घंटाकरण क्षेत्र के अंतर्गत महात्मा गांधी मार्ग, लिंक रोड, टकाना और सिनेमा लाइन में वितरण किया जाएगा। शहीद गैस एजेंसी द्वारा जल पंप और रई क्षेत्र में गैस उपलब्ध कराई जाएगी।

गंगोलीहाट गैस सर्विस द्वारा जीआईसी गंगोलीहाट में वितरण होगा, जबकि कनालिछीना गैस सर्विस देवलथल और थाल गांव में गैस वितरण करेगी। धारचूला गैस सर्विस द्वारा धारचूला बाजार में सिलेंडर बांटे जाएंगे।

हरि भारत गैस सर्विस गंगोलीहाट क्षेत्र के दशाईथल, चौड़मन्या और राई आगर में वितरण करेगी। वहीं त्रिशा गैस सर्विस बंगापानी, मदकोट और बरम क्षेत्रों में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

प्रशासन ने बताया कि वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Share on Facebook Share on WhatsApp